सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भोजन के अधिकार के तहत राशन कार्ड से वंचित परिवारों हेतु पहरा संस्था द्वारा आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम वार्ड-कोनिया, जनपद-वाराणसी

पहरा  संस्था द्वारा वाराणसी जनपद के कोनिया वार्ड में दिनांक 22/02/2025 को  "अधिकार हमारे द्वार"  कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वाराणसी जनपद के कोतवाली प्रखंड की क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी  सुश्री नेहा सक्सेना जी  मुख्य अतिथि थीं और उनके समक्ष कुल 47 राशन कार्ड से वंचित परिवारों ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया | जिससे कुल 173 व्यक्ति भोजन के अपने मूल अधिकार से लाभांवित होंगे | कैसर जहाँ जी को उनका राशन कार्ड वितरित किया गया और मो युनुस जी ने अपने राशन कार्ड के संबंध में शिकायती प्रार्थना पत्र भी दिया | इस प्रकार कुल 55 लोगों ने अपनी बात कही |