संस्था 'पहरा' द्वारा वाराणसी जनपद में दिनांक 22-03-2025 को अलईपुर वार्ड, नक्खीघाट मोहल्ले में कुल 25 किशोरियों (उम्र 5 से 12 वर्ष) को वस्त्र वितरित किए गए । ये वस्त्र 'पहरा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र' में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली किशोरियों द्वारा स्वयं सीखने के बाद तैयार कर दान किए गए थे, जो कि समानता, सेवा और सामूहिक उत्तरदायित्व की संवैधानिक भावना को दर्शाता है। यह पहल संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार), अनुच्छेद 15 (सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध प्रतिबद्धता) और अनुच्छेद 39 (संतुलित विकास का निर्देश) जैसे मौलिक आदर्शों को साकार करती है। यह न केवल किशोरियों में स्वावलंबन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है, बल्कि समाज के वंचित वर्गों के लिए न्याय और समानता की ओर एक सकारात्मक प्रयास भी है। 'पहरा' संस्था का यह प्रयास यह दर्शाता है कि जब युवा, विशेषकर बालिकाएं , संविधान की भावना को आत्मसात कर समाज के प्रति उत्तरदायी बनती हैं, तो एक सशक्त, संवेदनशील और समताम...