पहरा–वाराणसी द्वारा आयोजित 2 दिवसीय स्वयंसेवक प्रशिक्षण : संक्षिप्त रिपोर्ट आयोजक संस्था: पहरा ( People's Action for Human Rights Advancement) परियोजना क्षेत्र: वाराणसी के 4 वार्ड प्रतिभागी स्वयंसेवक (कुल): 9 ( प्रथम दिन -7 ) ( द्वितीय दिन -7 ) प्रथम दिन की कार्यवाही परियोजना क्षेत्र के चार वार्ड— कोनिया , नक्खीघाट , जलालीपुरा एवं दानियालपुर — से चयनित कुल 7 सामुदायिक स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रतिभागियों में कोनिया से जुबैर व बेलाल , नक्खीघाट से मुमताज़ , जलालीपुरा से मो. जाहिद तथा दानियालपुर से मो. अशफाक , मो. शोएब और आरजू शामिल रहे। कार्यशाला की शुरुआत सभी प्रतिभागियों के परिचय सत्र से हुई। इसके पश्चात अनिल कुमार मौर्य द्वारा पहरा के उद्देश्य पर चर्चा की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान प्रत्येक नागरिक को गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है और देश के अंतिम व्यक्ति तक अधिकारों की जानकारी पहुँचाना ही पहरा का प्रमुख लक्ष्य है। इसके बाद अनुभव साझा सत्र आयोजित हुआ , जिसमें स्वयंसेवकों ने पहरा के सहयोग से प्राप्त सफलताओं को सा...