दिनांक 29/05/2025 को पहरा के परियोजना कार्यालय, आशापुर-वाराणसी में 1 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन "मौलिक अधिकारों के हनन व उसकी निगरानी" विषय पर पहरा द्वारा आयोजित किया गया | इस कार्यशाला में 2 अन्य संस्था क्रमशः एशियन ब्रिज इंडिया व यूनिटी फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया | इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मौलिक अधिकारों के हनन की पहचान और तत्पश्चात उस पर किये जा सकने वाले संवैधानिक हस्तक्षेप पर था जिसे अगस्त 2024 में वाराणसी जनपद के सारनाथ में करेंट लगने की वजह से मृत हुए सफाई कर्मी के केस स्टडी के माध्यम से समझ बनाने का प्रयास किया गया | इस कार्यशाला में कुल 13 लोगों ने प्रतिभाग किया |