आज दिनांक 08 फरवरी 2026 को वाराणसी जनपद के अलईपुर वार्ड स्थित हिदायत नगर में श्री हफिजुर्रहमान जी के आवास पर एक सामुदायिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुल 18 स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान उपस्थित महिलाओं — शमा परवीन, नसरीन बानो, राहत बानो आदि — ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए आंगनवाड़ी के माध्यम से मिलने वाला पोषाहार पिछले लगभग 8 महीनों से अनियमित और कम मात्रा में दिया जा रहा है , जबकि नियमानुसार इसे नियमित रूप से मिलना चाहिए। इस पर अनिल जी ने सभी को सलाह दी कि वे अपनी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर दर्ज कराएं। बैठक के दौरान ही तीनों महिलाओं ने अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसी बैठक में स्थानीय निवासी बदरुद्दीन , जो शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, ने बताया कि वे तीन बार कबीरचौरा अस्पताल दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने जा चुके हैं , लेकिन अब तक प्रमाणपत्र जारी नहीं हुआ। इस पर किरन जी ने उन्हें सलाह दी कि वे अपने आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ पहरा कार्यालय आएँ, ताकि UDID पोर्टल पर उनका ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सके। साथ ही, यदि इसके बा...