पहरा द्वारा 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया वाराणसी, 15 अगस्त 2025 – जनपद वाराणसी के तीन वार्ड — दानियालपुर, कोनिया, सरैया तथा पहरा के सिलाई केंद्र पर आज 79वाँ स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक, महिलाएँ, किशोरियाँ और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। सिलाई केंद्र पर प्रशिक्षण ले रही महिलाओं ने इस अवसर पर तिरंगे रंगों से सजे परिधान और हस्तनिर्मित सजावटी वस्तुएँ प्रदर्शित कीं। बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ और लघु नाटिका प्रस्तुत कर माहौल को जोश और गर्व से भर दिया। पहरा के प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि जिम्मेदारी का दिन है, जब हमें समानता, भाईचारे और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए। कार्यक्रम का समापन “भारत माता की ज...