सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पहरा के कार्यकर्ताओं ने अपनी संवैधानिक समझ बढ़ाने हेतु ‘साथी-यूपी’ के क्रास लर्निंग वर्कशाप में किया प्रतिभाग

  पहरा के कार्यकर्ताओं ने अपनी संवैधानिक समझ बढ़ाने हेतु ‘साथी-यूपी’ के क्रास लर्निंग वर्कशाप में किया प्रतिभाग

'पहरा' के सहयोग से वाराणसी जनपद के दीनदयालपुर वार्ड के मुस्ताक ने पाया न्याय, रुपया/-3200 का वार्षिक मकान टैक्स घटकर हुआ रुपया/-875

छिपे हुए धन-संपदा के बारे मे जानकारी मांगे जाने पर वाराणसी के दीनदयालपुर वार्ड के मुस्ताक पुत्र स्व वलिउल्ला का जारी हुआ राशन कार्ड

छिपे हुए धन-संपदा के बारे मे जानकारी मांगे जाने पर वाराणसी के दीनदयालपुर वार्ड की हमीदून-निशा पत्नी श्री महमूद का जारी हुआ राशन कार्ड

तहसील दिवस में ‘पहरा’ संस्था के सहयोग से 7 नागरिकों ने सौंपे शिकायती प्रार्थना पत्र

  तहसील दिवस में ‘पहरा’ संस्था के सहयोग से 7 नागरिकों ने सौंपे शिकायती प्रार्थना पत्र आज वाराणसी जनपद के दीनदयालपुर वार्ड से कुल 7 नागरिकों ने तहसील दिवस के अवसर पर अपनी समस्याओं को लेकर शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिसमें संस्था ‘पहरा’ ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। प्रस्तुत शिकायतों का विवरण निम्नानुसार है: अब्दुल मतीन , जमील , हबीबूर रहमान एवं वाहिद – इन चारों नागरिकों ने अपने क्षेत्र में जलजमाव, जाम सीवर और चौक की समस्याओं को लेकर शिकायती पत्र दिया। मुस्ताक अहमद – इन्होंने अपने मकान पर लगे हुए बढ़े हुए गृहकर (मकान टैक्स) के अन्यायपूर्ण निर्धारण के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। इम्तियाज़ अहमद – इनके द्वारा राशन कार्ड में नाम जुड़वाने या नवीनीकरण की समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया। सबबीर – इन्होंने रुकी हुई दिव्यांग पेंशन की पुनः बहाली हेतु प्रार्थना पत्र सौंपा।

संस्था पहरा के कार्यकर्ताओं से किये गये दुर्व्यवहार के संबंध मे हथकरघा विभाग ने पर्यवेक्षक विश्वनाथ को जारी किया चेतावनी पत्र

पहरा संस्था द्वारा दीनदयालपुर वार्ड में बुनकरों के साथ बैठक

पहरा संस्था द्वारा दीनदयालपुर वार्ड में बुनकरों के साथ बैठक दिनांक: 15.06.2025 स्थान: एकलाख अहमद जी का आवास, दीनदयालपुर वार्ड, वाराणसी आज दिनांक 15 जून 2025 को "पहरा" संस्था द्वारा वाराणसी जनपद के दीनदयालपुर वार्ड में अल्पसंख्यक बुनकर समुदाय के 23 सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन एकलाख अहमद जी के आवास पर किया गया, जिसमें बुनकर समुदाय से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से उठाए गए मुद्दे: बुनकर प्रमाण पत्र की प्रक्रिया और सहयोग: बुनकर असफाक व जमील जी ने बताया कि "पहरा" संस्था द्वारा बुनकर प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में जो सहयोग दिया जा रहा है, उससे उन्हें काफी लाभ हुआ है। पहले इस प्रमाण पत्र को बनवाने में ₹1500-₹2000 तक खर्च करना पड़ता था, वहीं अब यह कार्य केवल ₹200 के खर्च में हो रहा है और लोक सेवक भी सम्मानजनक व्यवहार कर रहे हैं। यह परिवर्तन पहरा के प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है। बिजली विभाग द्वारा फ्लैट रेट बिलिंग: बुनकरों ने बताया कि बुनाई के कार्य पर मंदी के चलते आय में भारी गिर...

हथकरघा विभाग के अधिकारियों का 'पहरा' कार्यालय दौरा: बुनकरों को मिला समाधान और सहयोग का आश्वासन

हथकरघा विभाग के अधिकारियों का 'पहरा' कार्यालय दौरा: बुनकरों को मिला समाधान और सहयोग का आश्वासन 03 जून 2025 को दीनदयालपुर वार्ड स्थित पुरानापुल बस्ती में ‘पहरा’ संस्था द्वारा लगाए गए जागरूकता शिविर के दौरान हथकरघा विभाग, वाराणसी के पर्यवेक्षक श्री विश्वनाथ विश्वकर्मा द्वारा संस्था के कार्यकर्ताओं को धमकाने एवं परेशान करने की घटना के संबंध में ‘पहरा’ द्वारा की गई शिकायत पर आज विभाग ने संज्ञान लिया। इस क्रम में “हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग - वाराणसी” के वस्त्र निरीक्षक श्री बनारसी दास कुशवाहा एवं क्षेत्रीय निरीक्षक श्री अमजद अली 12 जून 2025 को पहरा कार्यालय पहुँचे। इस दौरान कार्यालय में पहले से उपस्थित बुनकरों से अधिकारियों ने संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बुनकरों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का यथासंभव समाधान भी मौके पर दिया गया। अधिकारियों ने भविष्य में ‘पहरा’ संस्था द्वारा आयोजित किए जाने वाले शिविरों एवं जागरूकता कार्यक्रमों में विभागीय सहयोग और सहभागिता का पूर्ण आश्वासन भी दिया। यह संवाद संस्था और विभाग के बीच आपसी समझ और क्षेत्रीय बुनकर समुदाय के हितों ...

संपूर्ण समाधान दिवस में "पहरा" संस्था के सहयोग से नागरिकों ने रखी अपनी बात, राशन कार्ड से वंचितों ने की शिकायत

संपूर्ण समाधान दिवस में "पहरा" संस्था के सहयोग से नागरिकों ने रखी अपनी बात, राशन कार्ड से वंचितों ने की शिकायत वाराणसी, दीनदयालपुर/जलालीपुरा | आज आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सामाजिक न्याय और अधिकारों के लिए कार्यरत संस्था "पहरा" के सहयोग से तीन नागरिकों ने तहसील में अपनी समस्याओं को लेकर शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। दीनदयालपुर वार्ड के निवासी आरजू और मुस्ताक ने "पहरा" संस्था के कार्यकर्ता के साथ पहुंचकर बताया कि उन्हें राशन कार्ड हेतु अपात्र घोषित कर दिया गया है, जबकि वे सभी निर्धारित मापदंडों को पूरा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोक सेवक द्वारा गलत आख्या दी गई है, जिससे उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभों से वंचित कर दिया गया। वहीं, जलालीपुरा वार्ड के अंतर्गत अमरपुर मड़िया की निवासी साहिस्ता जी ने बताया कि उन्होंने 23 दिन पूर्व राशन कार्ड हेतु आवेदन जमा किया , परंतु अभी तक उनका कार्ड जारी नहीं किया गया है। इस कारण उनका परिवार आर्थिक संकट में आवश्यक खाद्यान्न से वंचित हो रहा है।

पहरा संस्था दवारा वाराणसी जनपद के दीनदयालपुर बस्ती के असफाक अहमद का बुनकर प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग करते हुए आवेदन कराया गया

पहरा संस्था दवारा वाराणसी जनपद के दीनदयालपुर बस्ती के मो. शोएब का बुनकर प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग करते हुए आवेदन कराया गया

पहरा दवारा नि:शुल्क "बुनकर प्रमाण पत्र" बनवाने मे सहयोग हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन

बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली बिल का लाभ मिलता रहे इस हेतु बिजली विभाग दवारा "बुनकर प्रमाण पत्र" की मांग किया जा रहा है जिसे बनवाने मे बुनकरों को रुपया/-1500 से 2000 दलालों को देना पड़ता है, इस हेतु 'पहरा' दवारा बुनकरों के बीच जागरूकता शिविर लगाकर लोगों इस प्रमाण हेतु लगने वाले दस्तावेजों के बारे मे जानकारी देने का कार्य किया जा रहा है ताकि बुनकर नि:शुल्क "बुनकर प्रमाण पत्र" बनवा सकें, साथ ही जागरूक भी हो सकें, इसके साथ ही MSME मे बुनकरों का नि:शुल्क "उद्यम आधार प्रमाण पत्र" भी 'पहरा' के   कार्यकर्ताओं दवारा बनाया जा रहा है |

पहरा संस्था दवारा वाराणसी जनपद के दीनदयालपुर बस्ती के मो. जलील का बुनकर प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग करते हुए आवेदन कराया गया

वाराणसी के बुनकरों को उनके हक़/अधिकार की जानकारी देने से रोकने वाला हथकरघा एवम् वस्त्रोद्योग विभाग, रथयात्रा-वाराणसी का भ्रष्ट लोक सेवक विश्वनाथ