वाराणसी जनपद का दीनदयालपुर वार्ड जोकि सरकारी रिकार्ड में मलिन बस्ती घोषित है के बुनकर बाहुल्य अल्पसंख्यक इलाकों में न तो सीवर है, न पेयजल की सुविधा और न ही गलियों में चौका बिछा हुआ है, बरसात के दिनों में लोगों को ऐसा प्रतीत होता है जैसे ये लोग खेत में निवास कर रहे हैं | आश्चर्यजनक यह है कि यह मलिन बस्ती देश के माननीय प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र व बीजेपी के 2 बार से विधायक क्षेत्र में है |
सबसे बड़ी बात तो यह है कि इन सब सुविधाओं से वंचित होने के बावजूद ये मकान टैक्स भी देते हैं जबकि नगर निगम कि जिम्मेदारी है कि टैक्स के बदले इन्हें उपरोक्त सुविधाएँ देना |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें