सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

“संवाद से समाधान” – दानियालपुर वार्ड में बुनकरों की जनसुनवाई

 संवाद से समाधान” – दानियालपुर वार्ड में बुनकरों की जनसुनवाई

आज दिनांक 02 सितम्बर 2025 को वाराणसी के दानियालपुर वार्ड में पहरा-संस्था द्वारा बुनकरों की समस्याओं के समाधान हेतु हथकरघा विभाग के उच्चाधिकारियों के सहयोग से संवाद से समाधान कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में बुनकरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। बुनकरों के प्रमुख सवालों में शामिल थे

  • बुनकर प्रमाण पत्र बनवाने से मिलने वाले लाभ,
  • अटल बिहारी बाजपेई पावरलूम बुनकर फ्लैट रेट योजना का लाभ,
  • बुनकरों के लिये चलाई जा रही अन्य सरकारी योजनाएँ।

     सभी सवालों के जवाब विस्तार से सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग श्री अरुण कुमार कुरील जी, अधीक्षक (वस्त्र) श्री बनारसी प्रसाद जी, एवं वस्त्र निरीक्षक श्री अमजद अली जी ने दिए।

       जलालीपुरा, सरैया व दानियालपुर वार्ड के कुल 15 बुनकरों को बुनकर प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया |

मुख्य मुद्दापावरलूम कनेक्शन

      जनसुनवाई के दौरान सबसे अधिक प्रश्न इस विषय पर उठाया गया कि जिन पावरलूम बुनकरों का निधन हो चुका है, उनके पावरलूम बिजली कनेक्शन को ट्रांसफर करने में बिजली विभाग बुनकरों को काफी परेशान करता है। इस पर विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता से ध्यान देते हुए आश्वासन दिया कि वे बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर इस समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।

पहरा-संस्था का संदेश

      इस अवसर पर पहरा-संस्था के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मौर्य जी ने अधिकारियों का धन्यवाद देते हुए कहा

यदि सभी विभाग समय-समय पर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएँ सुनें और समाधान करें तो जनता और अधिकारियों के बीच की दूरी कम होगी, और तभी लोगों को असल में न्याय मिल पाएगा।

उपस्थित लोग

       इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पहरा-संस्था से श्री अफजाल जी, श्री जाफर जी, श्री दीपक, सुश्री किरन जी तथा समुदाय से श्री हबीबुर्रहमान, श्री अशफाक, श्री मुस्ताक आदि ने सहयोग प्रदान किया। सभी उपस्थित उच्चाधिकारियों को संविधान की उद्देशिका देकर “पहरा-संस्था” द्वारा सम्मानित भी किया गया |

youtube.com/watch?si=IWJBzPuL203vPCEw&v=zGPgdIiHMew&feature=youtu.be












































































































































टिप्पणियाँ