गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति की मिसाल बना जलालीपुरा व दीनदयालपुर: ‘पहरा’ और किशोरियों ने मिलकर मनाया पर्व
वाराणसी जनपद के जलालीपुरा और दीनदयालपुर वार्ड में ‘पहरा’ संस्था द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समुदाय के साथ मिलकर उत्सवपूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन में संविधान, राष्ट्रीय एकता और जन-भागीदारी की भावना को सशक्त करते हुए विविध गतिविधियाँ संपन्न हुईं।
खास बात यह रही कि ‘पहरा’ द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की किशोरियों ने भी अपने केंद्र पर तिरंगा फहराकर, देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर गणतंत्र दिवस को गर्व और उत्साह के साथ मनाया।
यह आयोजन सिर्फ उत्सव नहीं, एकजुटता और संवैधानिक चेतना का परिचायक बना।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें