सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पहरा संस्था द्वारा दीनदयालपुर वार्ड में बुनकरों के साथ बैठक




पहरा संस्था द्वारा दीनदयालपुर वार्ड में बुनकरों के साथ बैठक
दिनांक: 15.06.2025
स्थान: एकलाख अहमद जी का आवास, दीनदयालपुर वार्ड, वाराणसी

आज दिनांक 15 जून 2025 को "पहरा" संस्था द्वारा वाराणसी जनपद के दीनदयालपुर वार्ड में अल्पसंख्यक बुनकर समुदाय के 23 सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन एकलाख अहमद जी के आवास पर किया गया, जिसमें बुनकर समुदाय से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से उठाए गए मुद्दे:

  1. बुनकर प्रमाण पत्र की प्रक्रिया और सहयोग:
    बुनकर असफाक व जमील जी ने बताया कि "पहरा" संस्था द्वारा बुनकर प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में जो सहयोग दिया जा रहा है, उससे उन्हें काफी लाभ हुआ है। पहले इस प्रमाण पत्र को बनवाने में ₹1500-₹2000 तक खर्च करना पड़ता था, वहीं अब यह कार्य केवल ₹200 के खर्च में हो रहा है और लोक सेवक भी सम्मानजनक व्यवहार कर रहे हैं। यह परिवर्तन पहरा के प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है।

  2. बिजली विभाग द्वारा फ्लैट रेट बिलिंग:
    बुनकरों ने बताया कि बुनाई के कार्य पर मंदी के चलते आय में भारी गिरावट आई है, इसके बावजूद बिजली विभाग द्वारा हर महीने फ्लैट रेट के आधार पर भारी-भरकम बिल लिया जा रहा है। यह उनके लिए आर्थिक बोझ बन गया है। इस मुद्दे पर संस्था ने आगे उचित विभागीय हस्तक्षेप का आश्वासन दिया।

  3. गली, सीवर व चौका से जुड़ी समस्याएं:
    हबीबुर्रहमान जी ने जानकारी दी कि चार में से केवल एक गली की ही नापी जलकल और नगर निगम द्वारा की गई है, जबकि बाकी तीन गलियों में कोई कार्यवाही नहीं हुई है। संस्था के अध्यक्ष जी ने स्पष्ट किया कि इस विषय में सिर्फ एक बार प्रार्थना पत्र देने से समाधान नहीं होगा, बल्कि निरंतर हस्तक्षेप और जन भागीदारी की आवश्यकता है।

निष्कर्ष:

बैठक में मौजूद समुदाय के सदस्यों ने पहरा संस्था के प्रयासों की सराहना की और आशा जताई कि संस्था के निरंतर सहयोग से न केवल बुनकर प्रमाण पत्र जैसी प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आएगी बल्कि स्थानीय स्तर की समस्याओं जैसे सीवर, बिजली और बुनकरों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी समाधान सुनिश्चित होगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हथकरघा विभाग के अधिकारियों का 'पहरा' कार्यालय दौरा: बुनकरों को मिला समाधान और सहयोग का आश्वासन

हथकरघा विभाग के अधिकारियों का 'पहरा' कार्यालय दौरा: बुनकरों को मिला समाधान और सहयोग का आश्वासन 03 जून 2025 को दीनदयालपुर वार्ड स्थित पुरानापुल बस्ती में ‘पहरा’ संस्था द्वारा लगाए गए जागरूकता शिविर के दौरान हथकरघा विभाग, वाराणसी के पर्यवेक्षक श्री विश्वनाथ विश्वकर्मा द्वारा संस्था के कार्यकर्ताओं को धमकाने एवं परेशान करने की घटना के संबंध में ‘पहरा’ द्वारा की गई शिकायत पर आज विभाग ने संज्ञान लिया। इस क्रम में “हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग - वाराणसी” के वस्त्र निरीक्षक श्री बनारसी दास कुशवाहा एवं क्षेत्रीय निरीक्षक श्री अमजद अली 12 जून 2025 को पहरा कार्यालय पहुँचे। इस दौरान कार्यालय में पहले से उपस्थित बुनकरों से अधिकारियों ने संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बुनकरों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का यथासंभव समाधान भी मौके पर दिया गया। अधिकारियों ने भविष्य में ‘पहरा’ संस्था द्वारा आयोजित किए जाने वाले शिविरों एवं जागरूकता कार्यक्रमों में विभागीय सहयोग और सहभागिता का पूर्ण आश्वासन भी दिया। यह संवाद संस्था और विभाग के बीच आपसी समझ और क्षेत्रीय बुनकर समुदाय के हितों ...

पानी के लिए तरसता सरैया: जब अधिकार बना संघर्ष का कारण

  स्थान: सरैया वार्ड, वाराणसी दिनांक: 08/07/2025 "पानी हर किसी का अधिकार है, न कि किसी की कृपा।" यही भावना थी उस बैठक की, जो ‘पहरा’ संस्था द्वारा वाराणसी के सरैया वार्ड में अशरफ अली जी के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य था – सरैया के लोगों को वर्षों से झेलनी पड़ रही पीने के पानी की समस्या पर खुलकर चर्चा करना और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना। चार साल और अनसुनी आवाज़ें बैठक में शामिल समुदाय के लोगों ने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से लगातार पानी की समस्या को लेकर नगर निगम, पार्षद, और यहां तक कि मेयर तक से गुहार लगा चुके हैं। हर बार उन्हें आश्वासन मिला, पर नतीजा शून्य रहा। कुछ घरों में पानी कई-कई दिनों तक नहीं आता , तो कुछ को गंदा और अनुपयोगी पानी मिल रहा है। गर्मी के मौसम में स्थिति और विकराल हो जाती है। संविधान क्या कहता है? ‘पहरा’ ने बैठक में एक महत्वपूर्ण बात रखी – “पीने का स्वच्छ पानी प्राप्त करना केवल सुविधा नहीं, बल्कि भारतीय संविधान के तहत एक मौलिक अधिकार है।” संविधान का अनुच्छेद 21 – जीवन जीने का अधिकार – और अनुच्छेद 32 – संवैधानिक उपचारों का...