बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली बिल का लाभ मिलता रहे इस हेतु बिजली विभाग दवारा "बुनकर प्रमाण पत्र" की मांग किया जा रहा है जिसे बनवाने मे बुनकरों को रुपया/-1500 से 2000 दलालों को देना पड़ता है, इस हेतु 'पहरा' दवारा बुनकरों के बीच जागरूकता शिविर लगाकर लोगों इस प्रमाण हेतु लगने वाले दस्तावेजों के बारे मे जानकारी देने का कार्य किया जा रहा है ताकि बुनकर नि:शुल्क "बुनकर प्रमाण पत्र" बनवा सकें, साथ ही जागरूक भी हो सकें, इसके साथ ही MSME मे बुनकरों का नि:शुल्क "उद्यम आधार प्रमाण पत्र" भी 'पहरा' के कार्यकर्ताओं दवारा बनाया जा रहा है |
हथकरघा विभाग के अधिकारियों का 'पहरा' कार्यालय दौरा: बुनकरों को मिला समाधान और सहयोग का आश्वासन 03 जून 2025 को दीनदयालपुर वार्ड स्थित पुरानापुल बस्ती में ‘पहरा’ संस्था द्वारा लगाए गए जागरूकता शिविर के दौरान हथकरघा विभाग, वाराणसी के पर्यवेक्षक श्री विश्वनाथ विश्वकर्मा द्वारा संस्था के कार्यकर्ताओं को धमकाने एवं परेशान करने की घटना के संबंध में ‘पहरा’ द्वारा की गई शिकायत पर आज विभाग ने संज्ञान लिया। इस क्रम में “हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग - वाराणसी” के वस्त्र निरीक्षक श्री बनारसी दास कुशवाहा एवं क्षेत्रीय निरीक्षक श्री अमजद अली 12 जून 2025 को पहरा कार्यालय पहुँचे। इस दौरान कार्यालय में पहले से उपस्थित बुनकरों से अधिकारियों ने संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बुनकरों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का यथासंभव समाधान भी मौके पर दिया गया। अधिकारियों ने भविष्य में ‘पहरा’ संस्था द्वारा आयोजित किए जाने वाले शिविरों एवं जागरूकता कार्यक्रमों में विभागीय सहयोग और सहभागिता का पूर्ण आश्वासन भी दिया। यह संवाद संस्था और विभाग के बीच आपसी समझ और क्षेत्रीय बुनकर समुदाय के हितों ...


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें