संपूर्ण समाधान दिवस में "पहरा" संस्था के सहयोग से नागरिकों ने रखी अपनी बात, राशन कार्ड से वंचितों ने की शिकायत
संपूर्ण समाधान दिवस में "पहरा" संस्था के सहयोग से नागरिकों ने रखी अपनी बात, राशन कार्ड से वंचितों ने की शिकायत
वाराणसी, दीनदयालपुर/जलालीपुरा |
आज आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सामाजिक न्याय और अधिकारों के लिए कार्यरत संस्था "पहरा" के सहयोग से तीन नागरिकों ने तहसील में अपनी समस्याओं को लेकर शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
-
दीनदयालपुर वार्ड के निवासी आरजू और मुस्ताक ने "पहरा" संस्था के कार्यकर्ता के साथ पहुंचकर बताया कि उन्हें राशन कार्ड हेतु अपात्र घोषित कर दिया गया है, जबकि वे सभी निर्धारित मापदंडों को पूरा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोक सेवक द्वारा गलत आख्या दी गई है, जिससे उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभों से वंचित कर दिया गया।
-
वहीं, जलालीपुरा वार्ड के अंतर्गत अमरपुर मड़िया की निवासी साहिस्ता जी ने बताया कि उन्होंने 23 दिन पूर्व राशन कार्ड हेतु आवेदन जमा किया, परंतु अभी तक उनका कार्ड जारी नहीं किया गया है। इस कारण उनका परिवार आर्थिक संकट में आवश्यक खाद्यान्न से वंचित हो रहा है।
.jpeg)


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें