वाराणसी, 31 जुलाई 2025 – संविधान आधारित सामाजिक संगठन ‘पहरा’ की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक दिनांक 31.07.2025 को संगठन के आशापुर कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रतिनिधियों ने आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक दिशा और वार्ड स्तर पर चल रही गतिविधियों की समीक्षा की।
बैठक में कार्यकारिणी के 5 सदस्य क्रमशः
-
अनिल जी
-
किरन जी
-
जाफर अली जी
-
मो. जमाल जी
-
तथा इन्द्रजीत जी उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से निम्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया:
-
अगस्त माह में आयोजित हो रहे "आज़ादी का महोत्सव – अधिकारों के साथ आज़ादी" अभियान की रूपरेखा
-
विभिन्न वार्डों में नागरिक समस्याओं पर की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा
-
संगठन की स्थानीय भागीदारी को मज़बूत करने की रणनीति
सभी सदस्यों ने सामाजिक न्याय, समानता और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई और मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें