सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुनवाई का लोकतांत्रिक मंच: समाधान दिवस पर “पहरा” के सहयोग से 8 नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं

 वाराणसी | 19 जुलाई 2025

आज आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर संस्था “पहरा” (People’s Action for Human Rights Advancement) के सहयोग से कुल 8 नागरिकों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। ये समस्याएं पेंशन, राशन कार्ड, बिजली बिल तथा गंभीर स्वास्थ्य मुद्दों से जुड़ी रहीं, जिनका समाधान अब तक नहीं हो सका था।
📋 प्रस्तुत प्रमुख मामले:
  1. नूरजहाँएकबाल अहमदपुलकोहना, वार्ड दनियालपुर
    समस्या: लंबे समय से रुकी हुई वृद्धा पेंशन

  2. अब्दुल हमीदअमरपुर बटलोहिया, वार्ड जलालीपुरा
    समस्या: एक वर्ष से दिव्यांग पेंशन रुकी

  3. नसीम अख्तरअमरपुर मडिया, वार्ड जलालीपुरा
    समस्या: एक वर्ष से दिव्यांग पेंशन रुकी

  4. एकलाखवार्ड दनियालपुर
    समस्या: पावरलूम का बिल बिजली विभाग द्वारा न लिया जाना

  5. एरवरीवार्ड दनियालपुर
    समस्या: विधवा पेंशन रुकी हुई

  6. इरकरामजलालीपुरा
    समस्या: राशन कार्ड अब तक जारी नहीं

  7. विशालपैगंबरपुर, वार्ड मवैया
    समस्या: उनके भाई को MDR-TB की समस्या, इलाज हेतु सहयोग की आवश्यकता

🔎 संस्था "पहरा" की भूमिका:

“पहरा” की टीम ने प्रत्येक नागरिक की समस्या को समझकर दस्तावेज तैयार कराया और संबंधित अधिकारियों तक आवेदन पहुंचाया। संस्था यह सुनिश्चित करेगी कि हर मामले की फॉलोअप निगरानी भी समयबद्ध रूप से हो।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हथकरघा विभाग के अधिकारियों का 'पहरा' कार्यालय दौरा: बुनकरों को मिला समाधान और सहयोग का आश्वासन

हथकरघा विभाग के अधिकारियों का 'पहरा' कार्यालय दौरा: बुनकरों को मिला समाधान और सहयोग का आश्वासन 03 जून 2025 को दीनदयालपुर वार्ड स्थित पुरानापुल बस्ती में ‘पहरा’ संस्था द्वारा लगाए गए जागरूकता शिविर के दौरान हथकरघा विभाग, वाराणसी के पर्यवेक्षक श्री विश्वनाथ विश्वकर्मा द्वारा संस्था के कार्यकर्ताओं को धमकाने एवं परेशान करने की घटना के संबंध में ‘पहरा’ द्वारा की गई शिकायत पर आज विभाग ने संज्ञान लिया। इस क्रम में “हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग - वाराणसी” के वस्त्र निरीक्षक श्री बनारसी दास कुशवाहा एवं क्षेत्रीय निरीक्षक श्री अमजद अली 12 जून 2025 को पहरा कार्यालय पहुँचे। इस दौरान कार्यालय में पहले से उपस्थित बुनकरों से अधिकारियों ने संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बुनकरों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का यथासंभव समाधान भी मौके पर दिया गया। अधिकारियों ने भविष्य में ‘पहरा’ संस्था द्वारा आयोजित किए जाने वाले शिविरों एवं जागरूकता कार्यक्रमों में विभागीय सहयोग और सहभागिता का पूर्ण आश्वासन भी दिया। यह संवाद संस्था और विभाग के बीच आपसी समझ और क्षेत्रीय बुनकर समुदाय के हितों ...

पानी के लिए तरसता सरैया: जब अधिकार बना संघर्ष का कारण

  स्थान: सरैया वार्ड, वाराणसी दिनांक: 08/07/2025 "पानी हर किसी का अधिकार है, न कि किसी की कृपा।" यही भावना थी उस बैठक की, जो ‘पहरा’ संस्था द्वारा वाराणसी के सरैया वार्ड में अशरफ अली जी के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य था – सरैया के लोगों को वर्षों से झेलनी पड़ रही पीने के पानी की समस्या पर खुलकर चर्चा करना और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना। चार साल और अनसुनी आवाज़ें बैठक में शामिल समुदाय के लोगों ने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से लगातार पानी की समस्या को लेकर नगर निगम, पार्षद, और यहां तक कि मेयर तक से गुहार लगा चुके हैं। हर बार उन्हें आश्वासन मिला, पर नतीजा शून्य रहा। कुछ घरों में पानी कई-कई दिनों तक नहीं आता , तो कुछ को गंदा और अनुपयोगी पानी मिल रहा है। गर्मी के मौसम में स्थिति और विकराल हो जाती है। संविधान क्या कहता है? ‘पहरा’ ने बैठक में एक महत्वपूर्ण बात रखी – “पीने का स्वच्छ पानी प्राप्त करना केवल सुविधा नहीं, बल्कि भारतीय संविधान के तहत एक मौलिक अधिकार है।” संविधान का अनुच्छेद 21 – जीवन जीने का अधिकार – और अनुच्छेद 32 – संवैधानिक उपचारों का...