वाराणसी जनपद के अमरपुर बटलोहिया निवासी नसरीन पत्नी श्री मो. मुस्ताक काफी समय से राशन कार्ड की समस्या से जूझ रही थीं। उन्होंने अनजाने में अपना आवेदन गलत क्षेत्र में ऑनलाइन कर दिया था, जिसके कारण उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया और बार-बार प्रयास करने के बावजूद पुनः आवेदन संभव नहीं हो पा रहा था।
इस समस्या को जब संवैधानिक संगठन "पहरा" द्वारा कोतवाली प्रखंड की क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी सुश्री नेहा सक्सेना के समक्ष उठाया गया, तो उन्होंने इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया। उन्होंने न केवल नसरीन की बात को समझा, बल्कि समयबद्ध और सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए नसरीन का राशन कार्ड जारी कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।
आज नसरीन को जब अपना राशन कार्ड प्राप्त हुआ, तो उनके चेहरे पर खुशी और राहत साफ झलक रही थी। उन्होंने ‘पहरा’ और क्षेत्रीय अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वह भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगी।
"पहरा" के लिए यह एक और उदाहरण है कि जब नागरिकों की समस्याओं को संवैधानिक ढंग से उठाया जाता है, तो प्रशासन भी सकारात्मक सहयोग देता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें