पहरा द्वारा वाराणसी जनपद के दीनदयालपुर वार्ड में बुनकर प्रमाण पत्र के नि:शुल्क निर्माण को लेकर आयोजित जागरूकता शिविर में अब्दुल आखिर ने भाग लिया था। संस्था से संपर्क करने के बाद अब्दुल जी ने संस्था के सहयोग से पंजीकृत डाक द्वारा हथकरघा विभाग को आवेदन भेजा। आज उन्हें उसी माध्यम से उनका बुनकर प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
इस प्रक्रिया की विशेष बात यह रही कि न तो कोई दलाल शामिल हुआ और न ही कोई अतिरिक्त खर्चा हुआ — पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, नि:शुल्क और संस्थागत सहयोग से पूरी हुई।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें