वाराणसी जनपद के जलालीपुरा वार्ड निवासी सहिदा बीबी पत्नी स्व. नुरुल हसन ने राशन कार्ड के लिए आवेदन तो समय से किया था, परंतु उन्हें कार्ड प्राप्त नहीं हो पा रहा था। इस समस्या को लेकर जब उन्होंने 'पहरा' से संपर्क किया, तो संस्था द्वारा 01 मई 2025 को उनके पुत्र जमाल के माध्यम से जिलाधिकारी-वाराणसी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत के अनुपालन में उचित कार्यवाही के पश्चात आज दिनांक को सहिदा बीबी के पुत्र जमाल को 'पहरा' के परियोजना कार्यालय में उनका राशन कार्ड प्रदान किया गया। यह उपलब्धि उस सामूहिक प्रयास और जनहित के प्रति 'पहरा' की प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसके तहत वंचितों को उनके अधिकार दिलाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें