आज दिनांक 11/11/2025 पहरा संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा अलई पूरा वार्ड के हिदायत नगर (नक्खीघाट) क्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कुल 36 लोगों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया |
इस शिविर में समुदाय के लोगों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं — जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मातृत्व लाभ योजना, आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड आदि — के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
संस्था की टीम ने पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं में पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़ों और लाभ प्राप्त करने के अधिकारों के बारे में भी समझाया।
शिविर का उद्देश्य था कि समाज के वंचित वर्ग तक सरकार की योजनाओं का लाभ समानता और अधिकारपूर्वक पहुँचे।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने पहरा संस्था के इस प्रयास की सराहना की और आगे भी ऐसे जन-जागरूकता अभियानों को जारी रखने का आग्रह किया।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें