पहरा संस्था द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, सरैया, वाराणसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकीं चार किशोरियों — मैसर जहाँ, खुशबु प्रजापति, खुशबु यादव और नेहा — को आज प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
यह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम संस्था द्वारा किशोरियों के आत्मनिर्भरता और आजीविका सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने सिलाई, कटिंग से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
संस्था का उद्देश्य है कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से क्षेत्र की युवतियाँ आर्थिक रूप से सशक्त होकर स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ें।
कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षक एवं संस्था अध्यक्ष ने सभी किशोरियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें