वाराणसी जनपद के जलालीपुरा वार्ड में करीमपूरा मस्जिद के पास पहरा संस्था द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना शिविर का आयोजन
आज दिनांक 27/11/2025 पहरा संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा जलालीपुरा वार्ड में करीमपूरा मस्जिद के पास जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कुल 25 लोगों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया |
इस शिविर में समुदाय के लोगों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं — जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मातृत्व लाभ योजना, आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड, बुनकर कार्ड, बुनकर प्रमाण पत्र, बढ़े हुए मकान टैक्स, गलत बिजली बिल आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
संस्था की टीम ने पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं में पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़ों और लाभ प्राप्त करने के अधिकारों के बारे में भी समझाया।
शिविर का उद्देश्य था कि समाज के वंचित वर्ग तक सरकार की योजनाओं का लाभ समानता और अधिकारपूर्वक पहुँचे।
कुल 25 लोगों को 'पहरा' द्वारा जारी कैलेंडर वितरित किया गया |

.jpg)


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें