पहरा द्वारा वाराणसी जनपद के तीन वार्डों में संविधान दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को उन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, सरकारी सेवाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देना था, जिनके माध्यम से वे घर बैठे अपनी समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान ‘पहरा’ की टीम ने लोगों से संवाद करते हुए बताया कि—
-
कई लाभार्थी अभी भी पेंशन, राशन, स्वास्थ्य सेवाएँ, आयुष्मान कार्ड, मातृत्व लाभ, आदि योजनाओं से वंचित हैं।
-
ज्यादातर नागरिकों को यह जानकारी नहीं है कि सरकारी लापरवाही या सेवा न मिलने पर, वे घर बैठे ही हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
-
शिकायत दर्ज करने पर न केवल कार्रवाई सुनिश्चित होती है, बल्कि शासन तक जनता की समस्याएँ सीधे पहुँचती हैं।
कैलेंडर में शामिल मुख्य बिंदु—
-
नागरिकों को उपलब्ध महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर (112, 1098, 155460, 108 आदि)
-
सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी
-
शिकायत कैसे व कहाँ करें, इसका सरल मार्गदर्शन
लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कैलेंडर से उन्हें वास्तविक समय में सही नंबर खोजने में सहायता मिलेगी और सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में बाधाएँ कम होंगी।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें