स्थान: कोनिया वार्ड, मोहम्मदपूरा पोखरी, वाराणसी
आयोजक: पहरा–वाराणसी दिनांक: 18/01/2026
नेतृत्व:
मोहम्मदपूरा पोखरी, वाराणसी – सामुदायिक स्वयंसेवक श्री बेलाल व जुबैर अहमद
पहरा–वाराणसी द्वारा वाराणसी जनपद के कोनिया वार्ड अंतर्गत मोहम्मदपूरा पोखरी में सामुदायिक बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुनना एवं उनके समाधान हेतु सामूहिक रणनीति तय करना था।
1. मोहम्मदपूरा पोखरी – श्री बेलाल व जुबैर के नेतृत्व में बैठक
इस बैठक में उपस्थित समुदाय के लोगों द्वारा निम्नलिखित प्रमुख समस्याएँ रखी गईं—
पोषाहार कम मिलना:
उपस्थित नागरिकों ने बताया कि उनके के गर्भवती महिलाओं व बच्चों को आंगनवाड़ी से लगातार कम पोषाहार मिल रहा है जिस पर अनिल जी द्वारा बताया गया कि इस विषय पर संस्था उच्च न्यायालय में आप लोगों को न्याय दिलाने हेतु संघर्षरत है बस आप लोग जब भी जाँच आये सही रिपोर्ट ही बताएं है।इस संबंध में नक्खीघाट के स्वयं सेवक मुमताज़ व शमीम जी ने लोगों को सुझाव दिया कि आप पहरा के कैलेंडर में उपलब्ध टोल फ्री नंबर 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, इस बात पर स्थानीय स्वयं सेवक श्री जुबैर जी ने अपना उदाहरण देते हुए लोगों को बताया भी कि उन्होंने इस मामले में टोल फ्री नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज कराया था जिसके परिणाम स्वरुप माह जनवरी 2026 में 2 दिन पूर्ण पूरा राशन मिला है |
राशन कार्ड की समस्या:
उपस्थित महिलाओं ने बताया कि किराये पर रहने की वजह से राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन करते समय गैस कनेक्शन व बिजली कनेक्शन न होने की वजह से आवेदन नहीं हो पा रहा है जिस पर अनिल जी ने सुझाव दिया कि किसी अन्य दुकान पर आवेदन कराएँ |
बैठक में कुल 14 लोग उपस्थित थें |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें