आज दिनांक 21.02.2026 को पहरा-वाराणसी के सहयोग से जनसामान्य की समस्याओं के समाधान हेतु लोगों को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देने हेतु सहयोग प्रदान किया गया।
इस क्रम में नक्खीघाट निवासी क्रमशः इस्तेयाक अहमद, इम्तेयाज़ अहमद एवं नुरुद्दीन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी-2) के अंतर्गत किये गये आवेदन पर एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।
इसी प्रकार दानियालपुर निवासी शहनाज बानो, जिनके पति दिव्यांग हैं, द्वारा भी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी-2) के अंतर्गत आवेदन के एक वर्ष बाद भी कार्यवाही न होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया।
इसके अतिरिक्त दानियालपुर निवासी अब्दुल हामिद ने अपने वृद्धावस्था पेंशन के ऑनलाइन आवेदन पर कार्रवाई न होने के संबंध में तथा पीलीकोठी निवासी अल्हमदुल्ल्हिल्ला ने पिछले तीन वर्षों से बढ़कर आ रहे मकान टैक्स के संबंध में संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
इस प्रकार पहरा संस्था ने संवैधानिक अधिकारों के हनन के मामलों में लोगों को जागरूक करते हुए न केवल न्याय प्राप्ति हेतु प्रेरित किया, बल्कि यह भी बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए किस मंच पर जाना है तथा कौन-सी प्रक्रिया अपनानी है। संस्था द्वारा लोगों को संबंधित मंच तक पहुँचाने एवं न्याय प्राप्ति की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करने का कार्य किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें