आज दिनांक 14/02/2026 को दानियालपुर वार्ड के पुल्कोहना बस्ती में सायरा बीबी जी के नेतृत्व में उनके आवास पर महिलाओं की सामुदायिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुल 12 लोग उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से आंगनवाड़ी द्वारा पोषाहार लाभ न मिलना, सीवर और पेयजल की समस्या तथा राशन कार्ड संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान किरण जी द्वारा उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई कि किसी भी सरकारी योजना से संबंधित शिकायत की सुनवाई विभाग में न होने पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर घर बैठे मोबाइल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
बैठक के दौरान ही पोषाहार न मिलने की समस्या को लेकर एक लाभार्थी की शिकायत मौके पर ही 1076 पर दर्ज कराने में सहयोग प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त, एक परिवार ने पूर्व में राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन उन्हें कार्ड जारी होने की जानकारी नहीं थी। ऑनलाइन जाँच कर उन्हें बताया गया कि उनका राशन कार्ड बन चुका है तथा उन्हें आगे की प्रक्रिया हेतु परियोजना कार्यालय आने के लिए सूचित किया गया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें