सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामुदायिक बैठक से जागरूकता और अधिकारों की ओर बढ़ते कदम — पहरा, वाराणसी

आज दिनांक 08 फरवरी 2026 को वाराणसी जनपद के अलईपुर वार्ड स्थित हिदायत नगर में श्री हफिजुर्रहमान जी के आवास पर एक सामुदायिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुल 18 स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान उपस्थित महिलाओं — शमा परवीन, नसरीन बानो, राहत बानो आदि — ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए आंगनवाड़ी के माध्यम से मिलने वाला पोषाहार पिछले लगभग 8 महीनों से अनियमित और कम मात्रा में दिया जा रहा है, जबकि नियमानुसार इसे नियमित रूप से मिलना चाहिए। इस पर अनिल जी ने सभी को सलाह दी कि वे अपनी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर दर्ज कराएं। बैठक के दौरान ही तीनों महिलाओं ने अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई।

इसी बैठक में स्थानीय निवासी बदरुद्दीन, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, ने बताया कि वे तीन बार कबीरचौरा अस्पताल दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने जा चुके हैं, लेकिन अब तक प्रमाणपत्र जारी नहीं हुआ। इस पर किरन जी ने उन्हें सलाह दी कि वे अपने आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ पहरा कार्यालय आएँ, ताकि UDID पोर्टल पर उनका ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सके। साथ ही, यदि इसके बाद भी प्रमाणपत्र जारी नहीं होता है तो मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई जाएगी

बैठक में स्थानीय निवासी जलालुद्दीन सहित अन्य लोगों ने राशन कार्ड बनवाने और पुराने राशन कार्ड में नए सदस्यों का नाम जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी चाही। इस पर वार्ड के स्वयंसेवक श्री मुमताज़ जी ने विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उल्लेखनीय है कि इस वार्ड में पहरा की यह तीसरी सामुदायिक बैठक है। निरंतर बैठकों और संवाद के माध्यम से पहरा संस्था समुदाय के बीच विश्वास और जागरूकता का दायरा बढ़ाते हुए लोगों को उनके संवैधानिक एवं सामाजिक अधिकारों के प्रति सजग करने का कार्य कर रही है









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हथकरघा विभाग के अधिकारियों का 'पहरा' कार्यालय दौरा: बुनकरों को मिला समाधान और सहयोग का आश्वासन

हथकरघा विभाग के अधिकारियों का 'पहरा' कार्यालय दौरा: बुनकरों को मिला समाधान और सहयोग का आश्वासन 03 जून 2025 को दीनदयालपुर वार्ड स्थित पुरानापुल बस्ती में ‘पहरा’ संस्था द्वारा लगाए गए जागरूकता शिविर के दौरान हथकरघा विभाग, वाराणसी के पर्यवेक्षक श्री विश्वनाथ विश्वकर्मा द्वारा संस्था के कार्यकर्ताओं को धमकाने एवं परेशान करने की घटना के संबंध में ‘पहरा’ द्वारा की गई शिकायत पर आज विभाग ने संज्ञान लिया। इस क्रम में “हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग - वाराणसी” के वस्त्र निरीक्षक श्री बनारसी दास कुशवाहा एवं क्षेत्रीय निरीक्षक श्री अमजद अली 12 जून 2025 को पहरा कार्यालय पहुँचे। इस दौरान कार्यालय में पहले से उपस्थित बुनकरों से अधिकारियों ने संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बुनकरों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का यथासंभव समाधान भी मौके पर दिया गया। अधिकारियों ने भविष्य में ‘पहरा’ संस्था द्वारा आयोजित किए जाने वाले शिविरों एवं जागरूकता कार्यक्रमों में विभागीय सहयोग और सहभागिता का पूर्ण आश्वासन भी दिया। यह संवाद संस्था और विभाग के बीच आपसी समझ और क्षेत्रीय बुनकर समुदाय के हितों ...

पानी के लिए तरसता सरैया: जब अधिकार बना संघर्ष का कारण

  स्थान: सरैया वार्ड, वाराणसी दिनांक: 08/07/2025 "पानी हर किसी का अधिकार है, न कि किसी की कृपा।" यही भावना थी उस बैठक की, जो ‘पहरा’ संस्था द्वारा वाराणसी के सरैया वार्ड में अशरफ अली जी के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य था – सरैया के लोगों को वर्षों से झेलनी पड़ रही पीने के पानी की समस्या पर खुलकर चर्चा करना और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना। चार साल और अनसुनी आवाज़ें बैठक में शामिल समुदाय के लोगों ने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से लगातार पानी की समस्या को लेकर नगर निगम, पार्षद, और यहां तक कि मेयर तक से गुहार लगा चुके हैं। हर बार उन्हें आश्वासन मिला, पर नतीजा शून्य रहा। कुछ घरों में पानी कई-कई दिनों तक नहीं आता , तो कुछ को गंदा और अनुपयोगी पानी मिल रहा है। गर्मी के मौसम में स्थिति और विकराल हो जाती है। संविधान क्या कहता है? ‘पहरा’ ने बैठक में एक महत्वपूर्ण बात रखी – “पीने का स्वच्छ पानी प्राप्त करना केवल सुविधा नहीं, बल्कि भारतीय संविधान के तहत एक मौलिक अधिकार है।” संविधान का अनुच्छेद 21 – जीवन जीने का अधिकार – और अनुच्छेद 32 – संवैधानिक उपचारों का...