पहरा-वाराणसी द्वारा आज जनपद वाराणसी के चार वार्ड—कोनिया, अलईपुर, दनियालपुर एवं जलालीपुरा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा समुदाय के बीच जाकर बाबा साहब के जीवन, संघर्ष एवं देश के नागरिकों को दिए गए उनके अमूल्य योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पहरा द्वारा इस जयंती को पारंपरिक मंच एवं भाषण तक सीमित न रखते हुए जन-जन के बीच पहुंचकर जागरूकता अभियान के रूप में मनाया गया, ताकि आम नागरिक भी बाबा साहब के विचारों, संविधान में उनके योगदान एवं सामाजिक न्याय के प्रति उनके संघर्ष को समझ सकें।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें